― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर17 दिसम्बर को देश भर में मनाया जायेगा पेंशनर्स दिवस

17 दिसम्बर को देश भर में मनाया जायेगा पेंशनर्स दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के क्रम में गत वर्षांे की भाँति इस वर्ष भी 17 दिसम्बर 2023 को प्रदेश भर में ’पेंशनर्स दिवस’ आयोजित किया जाना है। जिसके अनुपालन में जनपद जौनपुर में भी जिलाधिकारी के आदेश के आनुरूप पेंशनर्स दिवस का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में 17 दिसम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित किया जाना है। जिसमें समस्त कार्यालयाध्यक्षों/आहरण वितरण अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस सम्बन्ध में सभी पेंशनर्स संगठनों के जनपदीय पदाधिकारियों को तथा जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों/आहरण वितरण अधिकारियों के स्वयं अथवा कार्यालय के किसी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी को पेंशनरों से जुडे़ बिन्दुओं पर विचार विमर्श एवं सुझाव तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु उक्त दिवस में प्राथमिकता के आधार पर ससमय उपस्थित होने की अपेक्षा की जाती है। उपरोक्त के अलावा ऐसे पेंशनर्स/ पेंशनर्स संगठन जिनकी कोई विशेष समस्या/सुझाव हो वह कोषागार कार्यालय जौनपुर में 11 दिसम्बर 2023 तक लिखित रूप में संक्षिप्त विवरण सहित उपलब्ध करा सकते हैं।

Share Now...