Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजन17 November को रिलीज होगा pushpa 2 का trailer

17 November को रिलीज होगा pushpa 2 का trailer

पुष्पा 2: द-रूल इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे लेका दर्शक भी उत्साहित नजर आ रहें हैं। ऐसे में अब पूरी दुनिया इस फिल्म की ग्रैंड और दमदार कहानी को देखने के लिए तैयार है, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। ट्रेलर को लेकर जो हलचल मच गई है, उससे अब इंतजार और भी कठिन हो गया है, लेकिन अब आखिरकार वो दिन आ गया है। 17नवंबर को साल की सबसे बड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, और इसे पटना में लॉन्च किया जाएगा। पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ की घोषणा की है, जो 17 नवंबर 2024 को रिलीज़ होगी। सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर के साथ, उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है। जिसमें पुष्पराज को एक नए लुक में दिखाया गया है, जिसमें वह बंदूक थामे हुए और आत्मविश्वास से चलता हुए नज़र आ रहा है। पटना में ट्रेलर लॉन्च बहुत खास है और यह कोई रैंडम चॉइस नहीं है। पुष्पा: द राइज पटना में सिनेमाघरों और टीवी दोनों पर बहुत हिट रही। दरअसल, 2022 में एक सिंगर ने श्रीवल्ली गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया और वह इंटरनेट पर सनसनी बन गया था। इसके अलावा, अला वैकुंठपुरमुलु जैसी फिल्मों की पॉपुलैरिटी के कारण अल्लू अर्जुन के पटना में बहुत सारे फैंस हैं। उनके फैंस लंबे समय से उनसे पटना आने का आग्रह कर रहे थे। पुष्पा 2: द रूल ने सच में धूम मचाई है और यह काफी चर्चा में है। फिल्म के सिग्नेचर ट्यून और गाने जैसे पुष्पा पुष्पा और अंगारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिससे इसके रिलीज का इंतजार और भी बढ़ गया है। देशभर में इसकी दीवानगी साफ देखी जा सकती है, और ट्रेलर के अनाउंसमेंट ने इसे और भी रोमांचक बना दिया है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।