जौनपुर धारा, सुजानगंज। क्षेत्र के नगौली स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पंडित माधव राम नेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा 1600 मीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिले के कुल 70 धावक शामिल हुए। प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया। इस दौड़ में प्रथम स्थान चंदन यादव, द्वितीय स्थान मनीष यादव, तृतीय स्थान विशाल, चतुर्थ स्थान माताचंद्र बिंद ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता पंकज मिश्र रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अनुराग द्विवेदी ने किया और आभार अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने किया। आयोजक उमेश मणि ने आए हुए समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान सेना में चयनित पवन तिवारी, शनि यादव को भी मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सत्यम मिश्र, वेद प्रकाश, शुभम, ललित यादव, शिवम, अभिषेक श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
1600 मीटर दौड़ में चंदन ने मारी बाजी
Previous article
Next article

