Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुर16 दिसम्बर से पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे मीटर रीडर

16 दिसम्बर से पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे मीटर रीडर

बिलिंग कार्य प्रभावित होने से उपभेक्ताओं को हो सकती है समस्या

जौनपुर धारा, मछलीशहर। विद्युत उपखण्ड कार्यालय मछलीशहर पर मीटर रीडरों ने काम के अनुरूप वेतन न दिए जाने पर आवाज बुलंद करते हुए विद्युत एक्सईएन को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति वेतन भुगतान कराए जाने व अत्यधिक काम न करवाए जाने की मांग की।

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरशन द्वारा स्टर्लिंग टेलीकॉम कंपनी को विद्युत मीटर रीडिंग के लिए संविदा पर मीटर रीडिंग के लिए मीटर रीडरों को रखा गया है जिसमें मीटर रीडरों ने विद्युत एक्सईएन रामानंद मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्व की कंपनी द्वारा रीडरों को 84 सौ रुपए की अदायगी करने के साथ ही पंद्रह सौ बिल का प्रत्येक रीडर को टारगेट दिया गया था लेकिन स्टर्लिंग नई कंपनी द्वारा नवंबर 2021 से बिलिंग कलेक्शन व मीटरिंग भी रीडरों से करवाई जा रही है। कंपनी द्वारा प्रोब बिलिंग का चार रुपए, मीटर रीडिंग के अनुसार तीन व अनमीटर्ड बिलों को एक रुपए प्रति बिल की अदायगी की जा रही है। मांग करते हुए कहा कि प्रति बिल दस रुपए अदा कराई जाए, 12 सौ का टारगेट दिया जाए, कंपनी द्वारा मोबाइल, पेट्रोलिंग व मोबाइल डेटा का खर्च कंपनी से वहन कराया जाए, प्रति माह की एक से सात तारीख तक वेतन का भुगतान कराया जाए, कलेक्शन का कार्य रीडरों से न कराया जाए, स्टर्लिंग कम्पनी द्वारा पीएफ भी नहीं दिया जा रहा हैं। पूर्व की कंपनी द्वारा दो माह का वेतन व डीडी भी वापस दिलाई जाए। कहा गया कि अगर मांगें न मानी गयीं तो 16 दिसम्बर से मीटर रीडर कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। जब तक समान कार्य का समान वेतन निर्धारित नहीं किया जाता तब तक मांगों के अनुरूप बिलिंग बेस पर काम किया जाएगा। इस मौके पर सूरज तिवारी, मनोज यादव, अनुज कुमार,  अवधेश तिवारी, जनमेजय त्रिपाठी, केतन तिवारी, मोहम्मद समीर, चन्द्रेश यादव, पवन गौंड़, नागेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।