जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व ट्रेन में पैसा मांगते समय यात्रियों से गाली-गलौज करने व प्लेटफार्म पर यात्रियों को परेशान करने की शिकायत यात्रियों द्वारा मिलने पर आरपीएफ पुलिस ने एक किन्नर को गिरफ्तार रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। अम्बेडकर नगर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुसुम ब्राहिमपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अखिल उर्फ शिवानी पुत्र गुलाब चंद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अकबरपुर की तरफ से आ रही ट्रेन में चढ़कर यात्रियों से पैसा वसूल करती थी। यात्रियों द्वारा पैसा न देने पर उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करती थी जिसकी शिकायत यात्रियों ने स्थानीय आरपीएफ पुलिस को की। मंगलवार की शाम ट्रेन में पैसा यात्रियों से वसूल कर प्लेटफार्म पर भी यात्रियों के साथ पैसा मांगते समय यात्रियों से गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर आरपीएफ पुलिस ने किन्नर को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल
जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।
यात्रियों से गाली-गलौज करने की शिकायत पर किन्नर गिरफ्तार

Previous article
Next article

