Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर151 पुरोहित ब्राह्मणों को अंग वस्त्र प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

151 पुरोहित ब्राह्मणों को अंग वस्त्र प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, तेजीबाजार। बक्सा ब्लॉक अंतर्गत भुतहा तेजी बाजार में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं.राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के द्वारा 151कर्मकांडी पुरोहित ब्राह्मणों को माल्यार्पण करते हुएअंग वस्त्र भगवान परशुराम स्मृति चिन्ह तथा सनातन वीर सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जहां दूर-दूर से पुरोहित ब्राह्मण इकट्ठा हुए वहीं कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन मंत्रोच्चारण दीप प्रज्वलित करते हुए शंखनाद हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष और ब्लॉक कमेटी द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी नीरज महराज द्वारा की गई राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति संस्कार कर्मकांड के संवर्धन संरक्षण के रखवाले पुरोहित ब्राह्मण को पूरे प्रदेश में सम्मानित करने का हमने बेड़ा उठाया है। आज भूतहा की धरती पर आकर गर्व महसूस हो रहा है। यहां इतनी भीड को देख कर मन गदगद हो गया इसी क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पति उपाध्याय द्वारा पुरोहित ब्राह्मण क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों का हरसंभव सहयोग करने की बात कही वहीं डॉ.ज्ञान प्रकाश मिश्र प्रदेश प्रवक्ता द्वारा पुरोहित के विषय में व्याख्यान करते हुए अपने बच्चों को संस्कृत की शिक्षा अवश्य दें। इसकी बात कही तथा अंत में जिला अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार दुबे द्वारा सभी आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र तिवारी जिला प्रभारी का खुब बखान किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा, डॉ.अतुल कुमार दुबे जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र तिवारी जिला प्रभारी, धनंजय तिवारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश उपाध्याय जिला महासचिव, सर्वेश पाठक, कौशलेंद्र पाण्डेय, श्याम मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज, रामसहाय पाण्डेय सुनील मिश्रा पत्रकार, उमापति पाण्डेय, कमलाकर मिश्र, धर्मराज मिश्र, मनोज तिवारी पिन्टू, सुभाष मिश्रा, विनोद तिवारी, राहुल मिश्रा, डॉ.राजेश उपाध्याय, राजेश पांडे, डॉ.महेश मिश्रा, विजय मिश्रा तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।