Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली पी.जी.कालेज बदलापुर की छात्राओं को मिलेगा गोल्ड...

सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली पी.जी.कालेज बदलापुर की छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कस्बे में स्थित सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के बी.सी.ए. की छात्रा श्रेया अस्थाना पुत्री राजेश अस्थाना निवासी घनश्यामपुर एवं एम.ए.भूगोल की छात्रा शांभवी शुक्ला पुत्री प्रमोद नारायण शुक्ला ने सत्र 2021-22 के विश्वविद्यालयी परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली इन छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।इस खबर से महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया। दोनो छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह, प्रबंधक श्याम सिंह, बी.सी.ए विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.ओ.पी.दुबे समेत समस्त प्राध्यापकों एवं परिवार के दीपक अस्थाना, पारुल अस्थाना, श्रेयस अस्थाना, कैलाश यादव ने बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।