जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के लखनेपुर ग्राम पंचायत में करीब 14 वर्ष से लंबित एक बंटवारे के मामले में पक्षकार एक दशक से लगातार तहसील का चक्कर काटते परेशान हो गया था। जिसके वाद में पारित स्थगन आदेश के कारण वह अपने ही घर में निर्माण या मरम्मत कार्य नहीं करवा पा रहा था। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रिषभ देशराज पुंडीर द्वारा दिन प्रतिदिन की कार्यवाही त्वरित रूप से करते हुए मामले का निस्तारण कर सुलझा दिया गया जिसकी प्रशंसा क्षेत्र में जोरों से चल रही है। बताते चलें कि संबंधित वाद 2009 में दर्ज हुआ था। एक दशक से ज्यादा वाद के लंबित रहने के उपरांत वादी द्वारा प्रतिदिन सुनवाई कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके सामने आते ही मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया गया। इसके अलावा पक्षकारों द्वारा बताया गया कि विवाद के लंबित होने के कारण हुए कई वर्षों से अपनी भूमि पर निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे हैं और तहसील के चक्कर काट काट कर परेशान हो गया है जिसे संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने उक्त मामले में सभी लंबित कार्यवाही को तुरंत पूरा करते हुए दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनकर अंतिम आदेश पारित कर मामले का संपूर्ण निस्तारण कर दिया गया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
14 वर्षों से लंबित मामले को एसडीएम ने सुलझाया

Previous article
Next article

