Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुर12000 से अधिक रन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने की रिटायमेंट की...

12000 से अधिक रन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने की रिटायमेंट की घोषणा

ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा समय में भारतीय दौरे पर है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बराबरी के लिए जद्दोजहद कर रही है. जारी सीरीज के दौरान कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श ने अपने 23 साल लंबे करियर पर विराम लगाया दिया है. मार्श ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के साथ-साथ लिस्ट ए प्रारूप से रिटायमेंट की घोषणा की है. शॉन मार्श ने साल 2001 में महज 17 साल की उम्र में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने पिछले सत्र में शेफील्ड शील्ड के खिताब को जीतने की इच्छा प्रकट की थी, जो पूरा भी हुआ. मार्श ने अपने भाई मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में अपनी टीम की अगुवाई की थी. इस दौरान उनके टीम को जीत मिली. शॉन मार्श ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 183 मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 324 पारियों में 41.20 की औसत से 12032 रन निकले. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 32 शतक और 58 अर्द्धशतक दर्ज है. मार्श नौ जुलाई को 40 साल के हो जाएंगे.