Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुर11000 बोल्ट बिद्युत सप्लाई तार काट ले गए चोर

11000 बोल्ट बिद्युत सप्लाई तार काट ले गए चोर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर-3 बरौली में सिंगरामऊ फीडर से बिद्युत सप्लाई होती है। बुधवार की रात्रि 11 हजार बोल्ट बिद्युत सप्लाई के तार को ही अज्ञात चोर काटकर उठा ले गए। रात्रि भर उक्त वार्ड में बिद्युत सप्लाई नहीं आई तो वार्ड वासियों ने इसकी जानकारी की तो पता चला कि उक्त वार्ड के 11 हजार बोल्ट बिद्युत सप्लाई का करीब 200 मीटर दूरी तक दो तार को चोर काटकर उठा ले गए और एक तार काटकर मौके पर ही छोड़ दिए। जिसको लेकर आक्रोशित वार्ड वासियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।