Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुर11 बजे तक पीएचसी पर नहीं पहुंचे चिकित्सक, भटकते रहे मरीज

11 बजे तक पीएचसी पर नहीं पहुंचे चिकित्सक, भटकते रहे मरीज

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। जिला प्रशासन की ओर से भले स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए जा रहे हों, लेकिन अस्पतालों में डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की मनमानी जारी है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में ग्यारह बजे तक अस्पताल खाली रहा। कोई भी चिकित्सक ओपीडी में नहीं दिखा।

इससे उपचार के लिए आए मरीज भटकते रहे। इस दौरान कई तिमारदारों ने चिकित्सकों के आवास पर तथा प्राइवेट अस्पताल में जाने के लिए विवश रहे। जो कि ओपीडी का समय प्रतिदिन सुबह 08:00 से 2:00बजे तक चिकित्सकों द्वारा मरीजों का मेडिकल परीक्षण करना होता है। बुधवार को कुछ ऐसा नजारा अस्पताल में देखने को मिला जहाँ सुबह 11:00बजे तक डॉक्टर अपनी ओपीडी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। मरीज कतार में खड़े रहकर चिकित्सक के आने का इन्तजार करते नजर आए। इस दौरान महिला मरीज काफी परेशान रहीं। ओपीडी में दिखाने आए मरीजों में सचिन कुमार, रामकृपाल, रीता पांडेय, रीना देवी, सुनीता, कोमल यादव व गामा आदि लोगों ने बताया कि करीब और 9:00 बजे सुबह से आकर बैठे हैं। दो घंटे तक कोई भी डॉक्टर ओपीडी में बैठे ही नहीं। जो कि पीएचसी में कुल चार चिकित्सकों की ओपीडी चलती हैं। जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार, डॉ.ओमप्रकाश, डॉ.अभय सिंह सहित नेत्र चिकित्सक अखिलेश तिवारी भी 11:00बजे तक ओपीडी में मौजूद नहीं थे।