Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनुदेशक को बदमाशों ने मारी गोली, हाथ में लगी गोली

अनुदेशक को बदमाशों ने मारी गोली, हाथ में लगी गोली

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में निमंत्रण से लौट रहे कंपोजिट विद्यालय उदपुर गेढ़वा निवासी अनुदेशक को देर रात बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। अध्यापक को गोली लगने से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार उदपुर गेलहवा गांव निवासी अनीश सिंह पुत्र शेष नारायण सिंह पास के गांव में निमंत्रण से लौट रहे थे। जैसे ही वे उसरा बाजार स्थित विद्युत केंद्र निकट के पास पहुंचे तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनको निशाना करके गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी। अनुदेशक को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां शुरुआती उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार स्थित विद्युत केंद्र के पास का है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया व्ाâी मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।