Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर107 प्रार्थना पत्र में 23 का निस्तारण

107 प्रार्थना पत्र में 23 का निस्तारण

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा कुल प्रार्थना 107पत्र प्रस्तुत किया गया। मौके पर 23 पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष सम्बंधित विभाग को सौंपकर जल्द से जल्द निस्तारण हेतु निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य है।जनता जनार्दन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड का इंतजार करतीं रहीं।लेकिन न डीएम आयें न जिलास्तरीय अन्य अधिकारी ही पहुँच सके। जबकि डीएम के आने की सूचना पर सभी विभाग के अधिकारी पूरी तैयारी से आयें थे। नपा द्वारा नगर में साफ-सफाई एवं चूना छिड़काव किया गया था। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।