वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन का क्रेज बरकरार रखने के लिए अब मेकर्स फ़िल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारी कर चुके हैं। मेकर्स 9 दिसंबर को लगभग 10,000की भारी-भीड़ के बीच पुणे में बेबी जॉन का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं। प्रतिभाशाली अभिनेता वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, निर्माता मुराद खेतानी और एटली बेबी जॉन के ट्रेलर का अनावरण करने के लिए मौजूद रहेंगे। सितारों से सजी यह पार्टी मशहूर डीवाई पाटिल कॉलेज में होगी, जहां बेबी जॉन का धमाकेदार ट्रेलर पहली बार दिखाया जाएगा। वरुण धवन ने हाल ही में शहर में 100 फीट का एक विशाल पोस्टर लॉन्च किया था। बेबी जॉन में वरुण धवन को पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं जैकी श्रॉफ भी एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आएँगे। बेबी जॉन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। इस फिल्म में बेहद प्रतिभाशाली वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी हैं।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
10 हज़ार लोगों के बीच लॉन्च होगा baby john का trailer


