Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर1 घंटे में पकड़े 2 चोर, चोरी का सामान और बाइक बरामद

1 घंटे में पकड़े 2 चोर, चोरी का सामान और बाइक बरामद

बदलापुर। महराजगंज पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए बैग और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को घटना के महज 1घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष महराजगंज के अनुसार 28जुलाई को कल्लू प्रजापति ने थाने में तहरीर दी कि उसका बेटा कोचिंग से लौटते समय दुगौली (नाहर पुल) के पास साइकिल खड़ी कर लघुशंका करने गया था। तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात चोर उसका बैग, मोबाइल फोन और 650 रुपये लेकर भाग गए। इस पर थाना महराजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पीआरबी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम लमहन निवासी फैजान और नमनम को चोरी के माल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी में एक पीठ बैग, एक मोबाइल, 650 रुपये नकद, एक कॉपी और दो पेन शामिल हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।