― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुर06:00 बजे की खास खबरें एक नजर में…

06:00 बजे की खास खबरें एक नजर में…

  • नवागत तहसीलदार ने पदभार संभाला

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय पर नवागत तहसीलदार अमित मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने पदभार ग्रहण कराया। वे केराकत तहसील से तबादले के बाद शाहगंज आये हैं। उन्होंने कहाकि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर आम जनमानस को सम्पूर्ण लाभ देना उनकी प्राथमिकता है। निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान कर लोगों को न्याय प्रदान किया जायेगा। मालूम हो कि पिछले दिनों तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह का तबादला केराकत हो गया था। वहीं अमित त्रिपाठी को शाहगंज का नया तहसीलदार बनाया गया।

  • एलपीजी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा, शाहगंज। एलपीजी गैस सुरक्षा के बावत नगर के समर भारत गैस द्वारा एलपीजी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन भारत गैस की इलाहाबाद एलपीजी टेरिटरी की तरफ से किया गया। गैस एजेंसी के प्रबंधक पारसनाथ सिंह ने कहा कि भारत गैस की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षा है। आपकी और आपके परिजनों की सुरक्षा, भारत गैस के साथ सुरक्षित व संरक्षित रहें और स्मार्ट बने यही संदेश उपभेक्ताओं को दिया गया। कार्यक्रम में भारत गैस के विक्रय अधिकारी प्रमोद कुमार ने सुरक्षा के पांच मंत्र ग्राहकों को बताया। कहा उपयोग न होने पर रेगुलेटर बंद कर दें। गैस चूल्हे को हमेशा सिलेंडर लेवल से ऊपर प्लेटफार्म पर रखें। डिलीवरी के समय वजन और लीकेज की जांच करें। प्रत्येक दो वर्षों में अपने गैस चूल्हा और पाइप की जांच कराएं। एलपीजी का लीकेज होने पर 1906 पर संपर्क करें। इस दौरान एजेंसी कर्मचारी एवं उपभेक्ता मौजूद रहे।

  • परिवहन विभाग ने तीन वाहनों को किया सीज

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र में अवैध रूप से सड़कों पर चल रहे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान आवश्यक कागजात न मिलने पर आरटीओ (प्रवर्तन दल) ने तीन वाहनों को सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

आरटीओ प्रवर्तन स्मिता वर्मा ने चौराहे से खुटहन रोड पर सोंधी के पास सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान तीन पिकअप जीप के चालक पर्याप्त कागजात नहीं दिखा पाए। किसी का फिटनेस सही नहीं मिला तो किसी का इंश्योरेंस फेल मिला। परिवहन विभाग की अधिकारी ने तीनों पिकअप को सीज कर दिया। प्रवर्तन दल की जांच की सूचना पर डग्गामार वाहन सड़क से नदारद हो गए। अधिकारियों के जाने के बाद सड़क पर वाहनों का चलना शुरू हुआ।

  • माशूका से मिलने आया प्रेमी चढ़ा परिजनों के हत्थे

जौनपुर धारा, सुइथाकला। विकास खण्ड के अरसियां क्षेत्र में गुरुवार की रात अपनी माशूका से मिलने आया प्रेमी  परिजनों के हत्थे चढ़ गया। परिजनों द्वारा उसे बंधक बना लिया गया। बताया जाता है कि क्षेत्र के बासगांव निवासी उक्त प्रेमी गुरुवार देर शाम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर धमक पड़ा। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। इस बात की सूचना मिलने पर प्रेमी के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। प्रेमिका के परिजन शादी का दबाव बनाने लगे। मामले में दोनों गांव के प्रधान और संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में शुक्रवार को पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमिका के परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रेमिका के परिजनों द्वारा दोनों के विवाह करने के फैसले के आगे लोगों को झुकना पड़ा। परंतु प्रेमी के नाबालिग होने की वजह से मामले में पेंच फंस गया। लेकिन  प्रेमी के बालिग होते ही दोनों की शादी कराने की लिखित सहमति पर दोनों पक्ष राजी हुए और प्रेमी बंधन से आजाद हुआ।

  • मृत्यु भेज का लोगों ने किया बहिष्कार

जौनपुर धारा, करंजाकला। मृत्यु भेज समाज में फैली हुई कुरीति समाज के लिए अभिशाप है। इसका बहिष्कार होना चाहिए। ब्लाक के जंगीपुर कला ग्राम प्रधान बृजनाथ यादव ने अपने भाई की मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहाकि मृत्यु भेज फिजूल खर्ची का जरिया है इससे लोगों को बचना चाहिए। बचे पैसे से समाज में लोगों की मदद करें। दूधनाथ यादव कहा कि रूढ़ीवादी को समूल नष्ट करने के लिए समाज संगठन को संकल्प लेना जरूरी है। मृत्यु भेज उन्मूलन एवं समाज हित है। जंग बहादुर यादव ने कहा कि पहले गंगा के पवित्र जल को घर में पवित्र किया जाता है। अगले दिन त्रयोदशी पर 13 ब्राह्मणों पूज्यजनों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों को सामूहिक रूप से भेजन कराना गलत है। पंकज ने बताया कि इतना खर्चीला हो गया कि कई गरीब परिवारों को इसके कारण कमर टूट जाती है। वह कर्ज के तले दब जाते हैं। अध्यापक नागेश्वर यादव ने बताया कि गीता में श्रीकृष्ण भगवान ने कहा है कि आत्मा अजर अमर है। आत्मा का नाश नहीं हो सकता। केवल युगों युगों तक शरीर बदलती है। दिवाकर ने कहा मृत्यु भेज नहीं खाना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में विजयी यादव, अजय कुमार, नन्हे यादव, मुनि लाल यादव अध्यापक, मकरू यादव, उमाशंकर यादव, बीरेंद्र यादव, धीरज, राहुल, नीरज, अजीत यादव, शरद यादव, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को मृतक भेज न करने की शपथ भी दिलाई गई।

  • अपहरण व बलात्कार का अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मु.अ.सं. 57/2023 धारा 363, 366 आईपीसी एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 376 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन कुमार यादव उर्फ बन्टी पुत्र राजकिशोर यादव निवासी परवेजाबाद थाना उतरांव, प्रयागराज को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरना बाजार प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • छह वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। विभिन्न थानों की पुलिस ने गुरुवार की रात छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। खुटहन पुलिस ने ओईना गांव के दुर्बली व उसके पुत्र दिलीप, मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सिपाह के लल्लू उर्फ राजेश मौर्या, महराजगंज पुलिस ने मीरापुर शिरोमणि के तीन सगे भाइयों त्रिभुवन नाथ, देवमणि व ईश नारायण को दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

Share Now...