Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरहौसला बुलंद चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर की चोरी

हौसला बुलंद चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर की चोरी

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव में बीती रात बंद पड़े घर को हौसला बुलंद चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर घर में रखे सामान को लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। गौरतलब हो कि कुहेश कुमार पुत्र स्व.अंगनू कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। लगभग एक साल पूर्व अपने घर आए हुए थे कुछ दिन रहने के बाद दोबारा मुंबई चले गए। शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने खाली पड़े घर में घुस कर बड़े ही इत्मीनान के साथ दो कमरों का ताला तोड़कर रखी कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। सुबह टहल रहे है लोगो की निगाह जब टूटे हुए ताले पर पड़ी तो चोरी होने का अंदेशा हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना मुंबई में रह रहे परिजनों को देने के बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। रविवार की सुबह फॉरेंसिक टीम बेलहरी गांव पहुंच बिखरे सामानों की सघनता पूर्वक जांच पड़ताल कर सैंपल अपने साथ ले गई। बता दे कि अभी तक चोरी हुए समान की अनुमानित लागत का पता नहीं चल सकी। परिजनों के घर वापस आने पर ही जानकारी मिल सकती है वही चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।