मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाने में पांच वर्षों से तैनात होमगार्ड का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में होने पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित कर विदाई दी गई। थाना क्षेत्र के गरियाव बुढ़न्सापुर निवासी कुॅवर प्रताप का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह समेत पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित किया गया। कुंवर प्रताप मुंगरा बादशाहपुर करीब पांच वर्षों से थाने में होमगार्ड पद पर तैनात रहे। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि कुंवर प्रताप होमगार्ड पद रहते हुए ने बहुत ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ विभाग की सेवा की। कुंवर प्रताप की कड़ी मेहनत के चलते सिपाही बनने की सफलता प्राप्त की है। उन्होंने माल्यार्पण कर विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य कामना की। कुंवर प्रताप सिंह को महोबा थाने में तैनाती मिली है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
होमगार्ड को सिपाही बनने पर थाने किया सम्मानित,दी विदाई

Previous article

