Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहोटल कर्मी की मौत, हत्या का आरोप

होटल कर्मी की मौत, हत्या का आरोप

  • पत्नी ने दिया नामजद तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित एक होटल के कर्मचारी को गंभीर हालत में जौनपुर ले जाते समय मंगलवार की तड़के रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद मृतक की पत्नी ने बकाया पैसे को लेकर हत्या किए जाने का आरोप होटल के संचालक के ऊपर लगाया है। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के सबरहद (पाइनपुर) गांव निवासी छब्बूलाल राजभर 55उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित एक होटल पर लगभग तीन वर्षों से काम करता था। बीते पांच माह से होटल संचालक द्वारा उसको वेतन नहीं दिया गया जिससे नाराज़ होकर काम छोड़ दिया। आरोप है कि रविवार को होटल संचालक का पुत्र अपने एक साथी के साथ चार पहिया वाहन के साथ छब्बू लाल के घर पहुंचा और होटल पर चलने की बात कहा तो छब्बूलाल ने जाने मना कर दिया। जिसपर होटल संचालक के पुत्र ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा होटल ले गया। रात में होटल संचालक द्वारा छब्बूलाल को घायलावस्था पुरूष चिकित्सालय लाया गया। स्वजनों ने बताया कि सोमवार की तड़के होटल एक युवक घर पहुंचा और छब्बूलाल की तबीयत ख़राब होने की बात कह कर उसकी पत्नी उर्मिला पुत्री वंदना को बाइक से पुरुष चिकित्सालय लेकर पहुंचा। जहां परिवार के साथ घायल कर्मी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल जाते समय घायल होटल कर्मी छब्बूलाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने पैसे को लेकर होटल संचालक व उसके पुत्र पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है।