Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ युवक ने पड़ोसी युवक को मारी गोली

मनबढ़ युवक ने पड़ोसी युवक को मारी गोली

  • क्रास मुकदमा करने के चक्कर स्वयं के पैर में गोली मार थाने पहुंचने का लगा आरोप

जौनपुर धारा, जौनापुर। चंदवक थाना क्षेत्र के तरांव (अकेलवा) गांव में सिरफिरे युवक ने पड़ोसी युवक को गोली मारकर घायल करने के बाद लोगों के शोर मचाने पर भाग निकला और फिर रास्ते में स्वयं के पैर में गोली मारकर थाने पहुंच गया। पुलिस को पड़ोसी द्वारा गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसी दौरान घायल पड़ोसी भी थाने पहुंच गया। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गईं। जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप है कि क्षेत्र के तरांव गांव में 42वर्षीय अमित कुमार सिंहपुत्र राम नगीना सिंह अपने दरवाजे के सामने बैठ कर परिवारीजनों के साथ बातचीत कर रहे थे। करीब 5 बजे पट्टीदार का मनबढ़ प्रदीप सिंह(35) पुत्र अजीत सिंह हाथ में पिस्टल लहराते हुए आया और बगैर कुछ बोले फायर कर दिया। गोली अमित सिंह की पीठ के दाहिने तरफ लगी और वे तुरंत जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। उस समय वहां भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाने लगे। आरोपी पिस्टल लहराते हुए मोटर साइकिल से बहुत तेजी भागा। बीच रास्ते अपने दाहिने पैर में गोली मारकर थाने पहुंच गया। पुलिस से आरोप लगाया कि अमित व उनके परिवार के लोग हमें मारे पीटे और पैर में गोली मार दी। इसी बीच घायल अमित भी थाने पहुंच गया। सिरफिरा युवक कही रास्ते में अपना असलाह छिपा दिया। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गईं जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस असलहा बरामद करने में जुट गई है। इस सम्बन्ध में सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। असलहा बरामद करने में पुलिस लगी हुईं हैं।