Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण मे बंद मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापक निलम्बित

निरीक्षण मे बंद मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापक निलम्बित

जौनपुर धारा, जौनपुर। उपजिलाधिकारी बदलापुर द्वारा 23 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय रामनगर, विकास क्षेत्र-बदलापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय रामनगर मे केवल प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार विश्वकर्मा उपस्थित पाये गये। मनोज कुमार विश्वकर्मा द्वारा उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रधानाध्यापक छुट्टी पर है एवं विद्यालय पर कार्यरत अन्य समस्त शिक्षक/शिक्षामित्र अनुपस्थित है। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अध्ययनरत कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। विद्यालय निर्धारित अवधि के पूर्व ही अपरान्ह् 01.00बजे बंद पाया गया। ’जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल द्वारा टाइम एण्ड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों के लिये समय अवधि एवं कार्य निर्धारण की अवहेलना किये जाने के परिणाम स्वरूप प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार विश्वकर्मा को निलम्बित एवं शेष समस्त सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र का अग्रिम आदेश तक वेतन/मानदेय अवरूद्ध कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय रमनीपुर, विकास क्षेत्र-बदलापुर, जौनपुर का आकस्मिक निरीक्षण अपरान्ह् 01.40 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक रंजन सिंह सहित समस्त शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय के निरीक्षण में विद्यालय पर अध्ययनरत कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाये गये। विद्यालय निर्धारित अवधि के पूर्व ही अपरान्ह् 01.00 बजे बन्द पाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा टाइम एण्ड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों के लिये समय अवधि एवं कार्य निर्धारण की अवहेलना किये जाने के परिणामस्वरूप प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक रंजन सिंह को निलम्बित एवं शेष समस्त सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र का अग्रिम आदेश तक वेतन/मानदेय अवरूद्ध कर दिया गया।