― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहृदय रोग जागरूकता पर बैठक

हृदय रोग जागरूकता पर बैठक

जौनपुर। शहर के होटल रिवर व्यू में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.गणेश सेठ की अगुवाई में शहर के समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती हृदय संबंधी बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ.गणेश सेठ ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खान-पान के कारण हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को समय रहते जागरूक करना और नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है। बैठक में हृदय रोग से संबंधित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई, जिसमें लोगों को नि:शुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। उपस्थित समाजसेवियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Share Now...