जौनपुर धारा, खुटहन। पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह व एसआइ राम भवन यादव हमराहियों के साथ मंगलवार को संदिग्ध व वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे। तबेला ग्राउंड रसूलपुर के पास पटैला गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर महबूब अहमद को प्लास्टिक का झोला लेकर जाते हुए पकड़ लिया। तलाशी में झोले से पालीथीन की थैली में रखा एक किलो छह सौ ग्राम गांजा मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महबूब अहमद के विरुद्ध खुटहन, गौराबादशाहपुर, सरपतहां व अमेठी जिले के मुंंशीगंज थाना में गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता निवारण, गो-वध निवारण आदि धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
हिस्ट्रीशीटर गांजे के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article
Next article

