जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को सायंकाल गोद भराई के लिए बुलाये गये कैमरा मैन से रास्ते में नकाबपोश बदमाश उसका कैमरा व मोबाइल छीनकर फरार हो गये। पीड़ित अनिल मौर्य के अनुसार तीन-चार दिन पहले किसी के मोबाइल से फोन आया कि मेरे घर पर शादी पड़ी हुई है मेरा घर जुड़पुर में है आपको फोटो और रिकॉर्डिंग के लिए आना है। दोंनो में 15000 पर सौदा तय हो गया और एडवांस के रूप में 500 रूपया बयाना भी दिया गया। इसके बाद फिर दूसरे दिन फोन करके कहा गया कि आपको गोद भराई में आना है जिस पर कैमरे वाले ने कहा की गोद भराई किस दिन है तो बदमाशो ने कहा कि अभी मौसम ठीक नहीं है जब डेट पड़ेगी मैं आपको तुरंत बुला लूंगा। सोमवार की सुबह बदमाशों ने फोन करके कहा कि आज ही गोद भराई है जिस पर कैमरा वाले अनिल ने कहा कि किस जगह आना है तो बदमाशों ने कहा कि मैं अपना आदमी आपके पास भेज दूंगा। पीड़ित ने कहाकि ज्यों ही मैं मड़ियाहूं स्थित अपने स्टूडियो से चला की मुझे लेने के बहाने एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आगे आगे चल रहे थे। अचानक जुड़पुर होरैया के बीच में पुल पर दोनों बदमाश लघुशंका के बहाने उतरे। मैं भी वहीं पर उतरा की दो लोग मेरी कनपटी पर तमंचा सटाकर मेरा मोबाइल व फोटो कैमरा छीन कर फरार हो गए। मैं समझ नहीं पाया की जो लोग मुझे लेने के लिए आए थे वो भी उन्हीं बदमाशों के साथ फरार हो गए। अनिल मौर्य किसी प्रकार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
नकाबपोश बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर कैमरा व मोबाईल लूटा
Previous article
Next article


