Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

वित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, सुजानगंज। वित्तविहीन शिक्षक महासभा की एक बैठक लिटिल फ्लावर्स एकाडमी बालवरगंज में आहुति की गई। प्रमुख वक्ताओं द्वारा संघ की मजबूती पर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया। संरक्षण मंडल के संरक्षक इंदु प्रकाश त्रिपाठी, एमपी पटेल, डॉ.  विनय त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, डॉ. विद्या सागर त्रिपाठी की उपस्थिति में सभी वक्ताओं की बात सुनने के बाद संरक्षक मण्डल के सदस्य डॉ. विनय त्रिपाठी ने बताया कि हर प्रबंधक जिस इमानदारी और मेनहत के साथ विषम परिस्थितियों में विद्यालय का संचालन  कर रहे हैं, वे काबिले तारीफ है। इसी तरह वे अपने विद्यालय का संचालन पूरी ईमानदारी से करें। आप सबके मान सम्मान में हमारा एक कदम पीछे नहीं रहेगा, संघ के वरिष्ठ संरक्षक, फौजदार सिंह ने बताया कि सुजानगंज संघ की टीम जिस इमानदारी और परिश्रम से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम हो रहा है। अब इसकी चर्चा अपने जिले से लेकर उत्तर प्रदेश में हो रही है। उन्होंने सुजानगंज की पूरी टीम की सराहना की। ब्लॉक संघ अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी ने बताया कि संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में यह वित्तविहीन संघ दिन प्रतिदिन अपनी पहचान बना रहा है। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी एवं संचालन मीडिया प्रभारी लाल चंद्र निषाद ने किया। वरिष्ठ संरक्षक इंदु प्रकाश त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कर  बैठक समाप्त होने की घोषणा की। बैठक में प्रमुख रूप से वेद प्रकाश त्रिपाठी प्रबंधक, मनोज मिश्रा उपाध्यक्ष, श्याम शंकर उपाध्याय, सुशील मिश्र कोषाध्यक्ष, सुशील सिंह, विनय शर्मा, अखिलेश सिंह महामंत्री, मोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।