― Advertisement ―

spot_img
Homeखेलहार्दिक पांड्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

हार्दिक पांड्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई इंडियंस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने पर अपनी बात रख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या कह रहे हैं ऐसा लग रहा है मानो मैं अपने घर वापस लौटा हूं. मुंबई इंडियंस मेरे लिए घर जैसा है.

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि मैं अपनी फैमली में वापस लौट आया हूं, जहां से मेरा सफर और सबकुछ शुरू हुआ था. यह मेरे लिए काफी इमोशनल पल है. बहरहाल, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में 123 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वह मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात टाइटंस के लिए खेले. आईपीएल में हार्दिक पांड्या के नाम 145.86 की स्ट्राइक रेट और 30.38 की एवरेज से 2309 रन दर्ज हैं. जबकि इस ऑलराउंडर ने बतौर गेंदबाज 8.8 की इकॉनमी और 33.26 की एवरेज से 53 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है.

Share Now...