Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहर्षोल्लास के साथ मना माँ राजदेई उ.मा.विद्यालय का वार्षिकोत्सव

हर्षोल्लास के साथ मना माँ राजदेई उ.मा.विद्यालय का वार्षिकोत्सव

  • तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कारिक शिक्षा जरूरी : प्रिन्शू

जौनपुर धारा,शाहगंज/खेतासराय। मां राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरौली का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति ने सभी को आत्मविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि रहे विधानसभा परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिन्शू ने विद्यालय की सराहना की। कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कारिक शिक्षा जरूरी है। नैतिकता का क्षरण हो रहा है।शिक्षा के माध्यम अच्छे नागरिक तैयार करें। यह जिम्मेदारी जितनी शिक्षकों की बनती है। उससे कहीं अधिक अभिभावकों के लिए भी है। उन्होंने हर सम्भव विद्यालय में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पहले सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। छात्रा चांदनी, िंरकी, प्रीती, अल्का ने स्वागत गीत के माध्यम मुख्य अतिथि का स्वागत किया। देश भक्ति गीत हम इण्डिया वाले पर रविकिशन, अनुपम, शुभम, आदर्श, आदिति की प्रस्तुति सराहनीय रही। अध्यक्षता में ओमप्रकाश यादव तथा संचालन शकील अहमद ने किया। विद्यालय के प्रबन्धक अशोक कुमार यादव ने आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने स्वागत किया। इस मौके पर बाबर सिद्दीकी, शकील अहमद खान, शशिभूषण मिश्रा, इंद्रेश यादव गुड्डू, वृजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।