जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाने की पुलिस ने हरा नीम का पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस मंगलवार की सुबह क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी कि इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि सजईंकला खुर्द में हरा नीम का पेड़ काटा जा रहा है। सूचना पर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और पेड़ काटते हुए दो अभियुक्तों राज मंसूरी पुत्र अख्तर अली, इश्तियाक अली पुत्र मुन्ना अली निवासीगण गरियांव बुढ़ंसापुर थाना मुंगराबादशाहपुर को गिरफ्तार कर थाने लायी। दोनों के पास से बारह हरे नीम की लकड़ी का बोटा तथा लकड़ी काटने की इलेक्ट्रानिक मशीन को बरामद किया। पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
हरा नीम का पेड़ काटते दो गिरफ्तार

Previous article
Next article


