Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहनुमान मंदिर पर हुआ भजन कीर्तन का आयोजन

हनुमान मंदिर पर हुआ भजन कीर्तन का आयोजन

जौनपुर धारा, करंजाकला। अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के धौरईल गांव में हनुमान जी के मंदिर पर सोमवार को सुबह से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मन्दिर फूल मालाओं और झालरों से सजाया गया है। दोपहर बाद डीजे पर जय श्रीराम के भजन पर थिरकते हुए राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा  धौरइल हनुमान मन्दिर से निकल कर बशीरपुर, भरोठा करौदी, इटौरी उडली, कन्दरापुर, मेहरावा, गांव से वापस मन्दिर पर आकर समाप्त हुई। जय श्रीराम के नारा से पूरा क्षेत्र राममय रहा। इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, रिंकू सिंह, अर्जुन सिंह, पप्पू विश्वकर्मा, सुरेश कश्यप, सोनू मिश्रा, शैलेश मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, अजीत सिंह, दिवाकर पाण्डेय, राजकेश्वर मिश्रा, मंगल पाण्डेय, बिपीन मिश्रा, गोलू कश्यप, अभिषेक, विदित, यस मिश्रा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, अमन, अंकित, शुभम, आयुष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।