Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा 

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा 

जौनपुर धारा, सुजानगंज। क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमें फरीदाबाद ग्राम सभा के अरूणपुर गांव में स्थित श्री हनुमानजी के मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें ग्राम वासियों द्वारा धाम में रामचरितमानस के साथ श्री गौरीशंकर धाम से  कलश यात्रा निकाल भ्रमण करते हुए बाजार होते हुए शोभा यात्रा हनुमानजी के मंदिर पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। भजन कीर्तन और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर पर ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन पूजन कर भंडारे में चल रहे प्रसाद को ग्रहण कर हनुमान जी और जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर ग्रामवासी सहित हनुमान भक्त मौजूद रहे।