जौनपुर धारा,खुटहन। क्षेत्र के चर्चित अनुराग पंडित हत्याकांड में पांचवे व अंतिम आरोपित विनीत सिंह ने भी पुलिस को चकमा देते हुए सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसके पूर्व बीते 22अप्रैल को मुख्य आरोपित पंकज ने भी न्यायालय में समर्पण कर दिया था। बीते माह नौ अप्रैल को अनुराग पंडित का शव उसके घर से दो सौ मीटर दूर एक आम की बाग में पाया गया था। उक्त घटना में मृतक अनुराग के बड़े भाई अनुपम पंडित ने खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ निवासी पंकज सिंह व धिरौली नानकार निवासी परमेश यादव के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। बाद में पुलिस की छानबीन में कुल पांच लोगों का नाम प्रकाश में आया जो घटना में संलिप्त थे। जिसमें से परमेश यादव, शिवम यादव व मनोज बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जब कि पंकज व विनीत फरार हो गए थे। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई अनुपम ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और मुख्य आरोपितों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। जब कि इस बारे में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। जिसके दबाव में आकर आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
हत्यारोपित ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Previous article
Next article

