Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहजरत उस्मान का मनाया गया शहादत दिवस

हजरत उस्मान का मनाया गया शहादत दिवस

  • वक्ताओ ने हजरत उस्मान गनी के जीवन पर प्रकाश डाला

जौनपुर धारा, जौनपुर। बड़ी मस्जिद के पास पर कल देर शाम बाद नमाज इशा शाहदत उस्मान ए गनी (र.अ.) के सिलसिले से एक जलसे का आयोजन किया। जलसे की अध्यक्षता साहब सिद्दीकी एवं संचालन नेयाज ताहीर शेखू ने किया। जलसे की शुरूआत हाफिज मोहम्मद जावेद ने तेलावते कलाम पाक से किया। जलसे को सम्बोधित करते हुये मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि उस्मान ए गनी की शहादत उस वक्त हुयी जब वह कुरआन पढ़ रहे थे। जिससे हम मुसलमानों को यह सबक लेना चाहिए कि हमको नमाज व कुरआन का पाबंद होना चाहिए। वह गनी के लकब से नवाजे गये। उस्मान-ए-गनी को यह सर्फ हासिल था कि उनके निकाह में रसुल की दो दो बेटियां थी। इसीलिए वह जिन्नुरैन कहलाये। मौलाना ने आगे कहा ाfक आज हम सबको उस्मान-ए-गनी की सिरत पर अमल करना चाहिए। आखिर में मुल्क में अमन व चैन के लिए दुआ के साथ जलसा का समापन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यरूप से हफीज शाह, फैज अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहें।