Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरस्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कर्मचारी संगठन के संरक्षक विनोद सिंह, अध्यक्ष कमरुद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव, महामंत्री लखन, तुफैल अहमद, संजय पाठक, संजीव उपाध्याय, संजीव यादव, दिलशाद, रिजवान, आदि पदाधिकारियों ने नगर पालिका कर्मचारी की समस्याओं का, बढे हुए महगाई भत्ते का, एरियर का भुगतान फरवरी पेड मार्च 24 तक करने, कर्मचारियों के देय ए.सी.पी., का लाभ, एरियर का भुगतान करने व आऊटसोर्सिग कर्मचारियों के मासिक बेतन से काटी गई ईपीएफ की धनराशि जो पूरा जमा नहीं की गयी है। उसकी जांच कराने व जमा धनराशि का हिसाब देने समबन्धी आदि माँगो का ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि आगामी होली व ईद पर्व के पूर्व समस्त माँगो को पूरा करते हुए समस्त कर्मचारियों को एरियर का भुगतान दिया जाय। जिससे कर्मचारीगण होली व ईद का त्यौहार अपने परिवार में हर्षोउल्लास एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मना सकें। इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी।