Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदो ट्रकों से 49 गोवंश बरामद, ट्रक पुलिस ने लिया कब्जे में

दो ट्रकों से 49 गोवंश बरामद, ट्रक पुलिस ने लिया कब्जे में

  • मंगलवार की रात में नगर के बरईपार चौराहे के पास पुलिस ने की बरामदगी

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने 49 गोवंश से लदे दो ट्रक को वाहन चेकिंग के दौरान अपने कब्जे में लिया है, जबकि ट्रक चालक और खलासी रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। बरामद गोवंश में से दो की मौत हो गई है। बाकी को सुपुर्दगी में दिया गया है। मछलीशहर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंहने बताया कि वे तथा उ.नि. अखिलेश कुमार यादव व उ.नि. सैय्यद हसन जाफर रिजवी मय हमराही द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर बरईपार चौराहा रात में करीब 3.30 बजे दो ट्रकों को रूकवानें का प्रयास किया गया तो उक्त ट्रकों के चालक व खलासी सड़क पर खड़े पुलिस बल को जान से मारने की नियत से उनकी ओर तेजगति से ट्रकों को आगे भगाया। पुलिस बल ने किसी तरह से जान बचायी और थोड़ी दूर आगे ट्रकों को रोकने में सफल रहे। अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त दोनो ट्रकों के चालक व खलासी भाग गये। ट्रकों की चेकिंग की गयी तो उसमें क्रूरतापूर्वक गोवंश भरी हुई थी। एक ट्रक से कुल 18 गोवंश तथा दूसरे ट्रक से कुल 3 गोवंश बरामद हुए। क्रूरतापूर्वक बंधें होने के कारण दो गोवंश मौके पर मृत पाये गए। बरामद गोवंश तथा ट्रकों को थाना परिसर में लाया गया। बुधवार को बरामदगी के आधार पर आईपीसी की धारा 307 और 3/5अ/8 गोवध निवारण अधि. तथा 11 पशुक्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद गोवंशों का पशुचिकित्साधिकारी से चिकित्सकीय परीक्षण कराकर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई है तथा मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया है।