जौनपुर। विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। इसे लगाए जाने के बाद विद्युत बिल मनमाना तरीके से भेज रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान है। बिल सही कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र स्थित उप खंड अधिकारी के कार्यालय पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बरसठी क्षेत्र के बाजारों में उपभोक्ता के यहां लगे पुराने मीटर को निकाल कर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाते समय कर्मचारी रीडिंग गलत फीड कर दिए हैं, जिससे बिजली बहुत ज्यादा आ रहा है। एक महीने में किसी का तीन हजार तो किसी का 17हजार तक बिल आ गया है। सरसरा निवासी देवतादीन का एक माह का बिल 17हजार, परियत गांव निवासी श्यामराज का तीन हजार, ८ सौ, 68रुपये, बरसठी निवासी राजित राम का आठ हजार रुपये, निगोह निवासी पिंटू का पांच हजार तीन सौ रुपये और विनोद कुमार व योगेंद्र का बिल आवश्यकता से अधिक आ गया है। इतना ज्यादा बिल देख उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। अब बिल सही कराने के लिए लोग उपकेंद्र पर पहुंच रहे हैं। इसके कारण यूनिट स्टोर बता रहा है, इसलिए बिल ज्यादा आ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली विभाग सबकी जेब पर डाका डालने का कार्य कर रहा है। इसी तरह बिल आएगा तो हम लोग सामूहिक रूप से बिजली कनेक्शन कटवाने के लिए मजबूर होंगे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी, उपभोक्ता परेशान

Previous article

