जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बमैला गांव निवासी जगदीश शनिवार की देर शाम अपनी बाइक पर गांव के ही दीपचंद को बैठाकर किसी कार्य से जौनपुर शहर की तरफ जा रहा था। बाइक सवार जगदीश जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर थाना क्षेत्र के कुकूहां मोड़ पर पंहुचा ही था तभी सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से असावधानीवश टकरा गया। टक्कर की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार हेतु सीएचसी चोरसंड भेजवाया। बाइक से गिरने की वजह से बाइक सवार जगदीश 19 व दीपचंद 22 निवासी बमैला को सिर में व पैर में चोट आई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
स्पीड ब्रेकर से टकराया बाइक सवार, दो घायल

Previous article

