Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्थानीय उत्पादों का करें प्रयोग : कुलपति

स्थानीय उत्पादों का करें प्रयोग : कुलपति

  • ओडीओपी से मिली स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में खादी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को हथकरघा उद्योग, स्थानीय उत्पादों का अवलोकन एवं महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विवेकानन्द केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित हेरिटेज गैलरी में स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। विवेकानन्द केंद्रीय पुस्तकालय में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय उत्पादों को प्रदेश एवं केंद्र सरकार का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। आज विशिष्ट और आम लोग सभी खादी के वस्त्रों और स्थानीय उत्पादों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। यह हमारे भारत की पुरातन थाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और युवा वर्ग स्थानीय उत्पादों को अपनाकर समाज और देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकता है। परम्परागत  हस्तशिल्प आज विदेश में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। आज हमारे युवा वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि कहा कि खादी वस्त्र गांध्ाीजी का जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा जब आप एक खादी का वस्त्र खरीदते हैं तो आप हथकरघा उद्योग एवं भारत के हस्तशिल्प को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों को इस भाव को अपने मन में रखते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रमुखता के साथ अपनाना चाहिए और अपने परिवार में भी इसके लिए प्रयास करना चाहिए। हेरिटेज गैलरी के नोडल अधिकारी डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर ने जौनपुर जनपद की दरी एवं गाजीपुर जनपद के जूट वॉल हैंगिंग एक जिला एक उत्पाद के बारे में जानकारी दी। स्वागत प्रो.मानस पाण्डेय द्वारा एवं आभार प्रदर्शन जनसंचार विभाग अध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इसके पूर्व विद्यार्थियों को गाजीपुर एवं जौनपुर के हथकरघा उद्योग के उत्पादों से रूबरू कराया गया। युवाओं में खादी उत्पादों की सम्यक जानकारी देते हुए खादी उत्पाद अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो.ए.के.श्रीवास्तव, प्रो.बी.डी शर्मा, प्रो.संदीप सिंह, प्रो.रजनीश भाष्कर, श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. विद्युत कुमार, डॉ.राहुल कुमार राय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।