Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरवल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व आज भी देता है ऊर्जा : कुलपति

वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व आज भी देता है ऊर्जा : कुलपति

पीयू में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ की शुरुआत की। इसके पूर्व सरस्वती सदन के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व हमें आज भी ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव हो इसके लिए सभी को मिलकर समभाव से काम करना चाहिए। मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बी.एन.सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव बबिता सिंह, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.बी.डी.शर्मा, डॉ.मनोज मिश्र, डॉ.प्रमोद कुमार यादव, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.वनिता सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।