Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय खलीलपुर में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि शाहगंज शोधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारतीय संघ में अपना अहम योगदान दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की और उन्होंने अहमदाबाद में वकालत करने लगे महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिए। कम्पोजिट विद्यालय खलीलपुर की प्रधानाध्यापिका सुषमा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रवाद की अलख को युवाओं में जगाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाते थे। जिनके एक आदेश में लाखों युवा तत्पर रहते थे पटेल को दृढ़ इच्छा शक्ति वाले व्यक्तित्व के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।