Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरस्कूल चलो व मतदाता जागरूकता रैली निकाल अभिभावकों को किया प्रेरित

स्कूल चलो व मतदाता जागरूकता रैली निकाल अभिभावकों को किया प्रेरित

  • शत प्रतिशत नामांकन व शत प्रतिशत मतदान कराने पर जोर

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों मे स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए रहे हैं।

इसी कड़ी में आज प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर ब्लाक करंजाकला में स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में संपूर्ण नामांकन कराने और बच्चों को स्कूल भेजने के साथ-साथ मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। रैली में बच्चे तख्ती पर लिखे स्लोगन आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे, हम भी स्कूल जाएंगे, पापा मम्मी का मान बढ़ाएंगे, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में जाकर नाम लिखाओ, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है। छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान। मम्मी पापा भूल न जाना, 25 मई को मतदान करना। रैली में छात्रों संग चल रहे शिक्षकों द्वारा दुकानों, घरों व चौराहे पर मिलने वाले लोगों से स्कूल में छात्र नामांकन व मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। स्कूली बच्चों ने संकल्प लिया कि वो मतदान के लिए अपने परिजनों सहित आस-पड़ोस और गांव के लोगों को जागरूक करेंगे, जिससे मतदान प्रतिशत में बढोतरी हो सकेगी। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका नुज़हत अंसारी, शिक्षिकाएं नीता गुप्ता, फरह परवीन, प्रतिमा गुप्ता, निधि मौर्या व शिक्षा मित्र प्रियंका श्रीवास्तव सहित छात्र छात्राएं व गांव के लोग उपस्थित रहे।