जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय गोलाबाजार निवासी एक चिकित्सक को सोशल मीडिया अकाउंट से भगवान राम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। जिसको पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार खेतासराय निवासी चिकित्सक डॉ.मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी वार्ड गोला बाजार द्वारा होली की पूर्व संध्या के दिन अपने इस्टाग्राम अकाउंट से भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना खेतासराय पुलिस द्वारा चिकित्सक पर आई.टी.एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया की खेतासराय निवासी सुदर्शन की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक डॉ. मोहम्मद साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने वाला चिकित्सक गिरफ्तार

Previous article
Next article

