Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्काउट गाइड बच्चे हुये सम्मानित

स्काउट गाइड बच्चे हुये सम्मानित

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा शुदनीपुर में शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय के स्काउट मास्टर लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सुरेशचंद विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर स्काउट बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सरोज एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में स्टील प्लेट देकर उन्हें सम्मानित करते हुये उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर लालबहादुर यादव, विजय बहादुर यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुये बताया कि स्काउट सदैव समाज की सेवा करने के लिए तैयार रहता है। विश्वनीयता, वफादारी, भाईचारा, विनम्रता, प्रकृति प्रेम, साहस, मितव्ययिता, अनुशासन के साथ सार्वजनिक संपत्तियों के रक्षक का गुण अपने नौ नियमों के रूप में जीवन मे उतारते हंै जो समाज के लिए एक नैसर्गिक गुण से युक्त एक आदर्श नागरिक उपलब्ध कराता है जिससे हमारे देश और समाज का विकास होता है। स्काउट के ये गुण समाज को मानवीय गुणों की प्रेरणा देकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। अंत मे ग्राम प्रधान के उत्साह वर्धन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।