Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनसौंदर्या शर्मा-सृजिता डे के लिप किस पर अब्दू ने पीटा माथा

सौंदर्या शर्मा-सृजिता डे के लिप किस पर अब्दू ने पीटा माथा

बिग बॉस 16 में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो मुस्कुरा देती हैं तो कुछ चीजें इरिटेट भी करती हैं। लेकिन कई बार कंटेस्टेंट की हरकतें ऐसी होती है जो दर्शकों को सोच में डाल देती हैं कि आखिर ये क्या बवाल है।

हाल के एक एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख दर्शक ही नहीं शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक भी शॉक्ड हो गए। जीहां, ये वाक्या था सृजिता डे और सौंदर्या शर्मा की लिप किस का। दोनों ने कैमरा के सामने एक दूसरे को होठों पर चूमा। दोनों को यूं देख अब्दू अपना माथा पीटने लगते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ ने इसे मजाक का नाम दिया तो कुछ ने कहा कि ये तो हद है।

बिग बॉस के 88वें एपिसोड में कैप्टन रूम में शिव ठाकरे, अब्दू रोजिक, सौंदर्या शर्मा और सृजिता बात कर रहे होते हैं। ये बात इस तरफ मुड़ पड़ती हैं कि सौंदर्या और सृजिता अब्दू को चिड़ाने के लिए एक दूसरे को किस करती हैं। पहले तो सृजिता सौंदर्या को किस करने के लिए अपनी उंगलियों को बीच में रखती हैं। फिर बाद में दोनों एक दूसरे के होंठ पर किस करते हैं। सौंदर्या-सृजिता को देख शिव और अब्दू जोर जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। अब्दू कहते हैं कि ये क्या था। इस पर सृजिता कहती हैं कि अगर तुम भी प्यार करते हो तो शिव को किस करो। फिर सृजिता अब्दू से कहती हैं कि सौंदर्या के साथ उनका दो दिन के बाद झगड़ा खत्म हुआ है। वे दोनों बेहद खुश हैं। वहीं शिव कहते हैं कि हमने ये क्या देखा। सौंदर्या फिर अब्दू को कहती हैं कि आप मुझे जज मत कीजिए और वह अब्दू को गाल पर किस करती हैं।