Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीसोशल मीडिया पर सभी अट्रैक्टिव और अपीलिंग

सोशल मीडिया पर सभी अट्रैक्टिव और अपीलिंग

घर के अंदर हम कैसे भी रह रहे हों लेकिन सोशल मीडिया पर सभी अट्रैक्टिव और अपीलिंग दिखना चाहते हैं. एक दूसरे को देखकर लोग आज अपनी सारी चीजें  सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. यदि कोई सोशल मीडिया से दूर है तो लोग इसे इसी बात से जज करने लगते हैं और तरह-तरह की बातें बनाते हैं. माता-पिता हों, बच्चे हों, रिश्तेदार हों या कोई और, आज हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी प्रजेंस अच्छी बनाना चाहता है और प्राइवेसी नाम के वर्ड को भूल गया है. आज से 10 साल पहले जो कंटेंट प्राइवेट कहा जाता था, आज वह कॉमन हो गया है.

खैर ये सब बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग जमकर बहस कर रहे हैं. दरअसल ये वीडियो AI से जुड़ा हुआ है. इस वीडियो में AI की मदद से छोटे बच्ची की तस्वीर को बदला जाता है और इसका इस्तेमाल किन-किन जगह कैसे-कैसे किया जा सकता है वो बताया गया है. हमारा इस लेख को लिखने का मकसद एकदम साफ है कि आप सभी इस डिजिटल युग में अपनी प्राइवेसी को समझें और कम से कम निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें क्योकि आजकल इनकी मदद से स्कैम और क्राइम को अंजाम दिया जा रहा है. एक जागरूक नागरिक के तौर पर अपनी प्राइवेसी को समझें और दूसरों की भी प्राइवेसी का ख्याल रखें. पिछले साल ओपन एआई ने चैट जीपीटी को लॉन्च किया था. ये एक AI टूल है. इसके बाद बाजर में दर्जनों AI टूल आ गए हैं जो आसानी  से फोटो, वीडियो और आवाज को बदल सकते हैं. AI की मदद लेकर आपके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा हर क्षण आपके लिए खतरनाक बनाया जा सकता है. AI के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी है. दुनियाभर की सरकारें AI पर कानून बनाने को लेकर चर्चा कर रही है. क्योकि अगर कानून समय रहते नहीं बने तो AI हम सभी को नुकसान पहुंचा सकता है. ध्यान दें, हमारा मकसद AI को गलत साबित करना है. हमारा उद्देश्य आपको सजग और सतर्क रखना है. अगर AI का सही इस्तेमाल किया जाए तो इससे हमारी लाइफस्टाइल बदल सकती है और कई काम आसान हो सकते हैं.