Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसेवा ही सबसे बड़ा धर्म : फादर पी.विक्टर

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : फादर पी.विक्टर

  • सेंटजॉन्स परिवार द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने का क्रम जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण की व्यवस्था की। इसके लिए बच्चों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया और खुले मन से दान भी दिया। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों का एक समूह सिकरारा स्थित धरिकार बस्ती का निरीक्षण किया एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इसके अतिरिक्त सड़क के किनारे जो भी जरूरतमंद दिखे उन्हें बिना किसी भेदभाव के कंबल वितरित किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्य किए जाते हैं। फादर द्वारा कंबल वितरण का कार्य अनवरत चलता रहेगा। जहाँ जरूरतमंदों को चिह्नित कर उनकी सेवा की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। नर की सेवा नारायण की ही सेवा होती है। जरूरतमंदों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं।