जौनपुर धारा, थानागद्दी। बेहड़ा गांव के सेवन के पूरा से चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर जेवरात,नगदी,कपड़ा लेकर फरार हो गए। सुबह जब स्वजनों की नींद खुली, तो देखा कि घर के अंदर सब सामान बिखरा हुआ पड़ा था। छः अटैचीयां, एक कपाट टूटा पड़ा था। दृस्य देखकर होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मालूम हो कि गांव के दीपक यादव दो भाई हैं, पिता की मृत्यु हो चुकी है। माली हालत ठीक नहीं है। घर पर एक भाई की पत्नी बच्चों के साथ रहती हैं। बिजली ना होने के कारण महिला बच्चो संग बाहर सो रही थी। रात में सेंध लगाके चोरों ने मंगलसूत्र, टप्स, बाली, पायल पंद्रह हजार रुपए नगद, बच्चों के कुछ कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। थाने पर जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सेंध लगाकर चोरों ने पार किया लाखों का सामान

Previous article

