Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुरेश रैना ने गांव में खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सुरेश रैना ने गांव में खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हाल ही में अबू धाबी टी10 लीग का खिताब जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं. रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें गांव में क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है. रैना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यहीं से शुरुआत हुई थी और वह अपने बचपन को दोबारा जीने की कोशिश कर रहे हैं. उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

रैना द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गांव के किसी मैदान में रबर की गेंद से खेल रहे हैं. रैना ने दो शॉट खेले और इस दौरान वहां खड़े लोगों के साथ हंसी-मजाक करते हुए भी दिखे. रैना ने हाल ही में ढाका ग्लेडिएटर्स के लिए अबू धाबी टी10 लीग खेला था और उनकी टीम टूर्नामेंट की चैंपियन भी बनी थी. रैना ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे. 2022 आईपीएल में रैना को किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा था और इसके बाद उन्होंने आईपीएल तथा भारत के सभी घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. संन्यास के बाद रैना ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लेजेंड्स के लिए खेला था. इसके बाद वह टी10 लीग में खेले और अभी कुछ और लीग्स में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.