जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा जौनपुर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जहां सुजीत सिंह (ग्राम्य विकास विभाग) को जिलाध्यक्ष एवं संजय चौधरी (पंचायती राज विभाग) को जिला मंत्री बनाया गया। उक्त कार्यकारिणी को एक माह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करके प्रदेश संघ को सूचित करना है। यह कार्यकारिणी 2 वर्ष तक कार्य करेगी। राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा जौनपुर के पुनर्गठन से जनपद के समस्त संगठनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विकास भवन में जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह एवं जिला मंत्री संजय चौधरी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह प्रदेश संगठन हमारे ऊपर विश्वास करके यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, हम जनपद के कर्मचारियों के हक के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस अवसर पर सईदुल्लाह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शैलेंद्र विक्रम सिंह प्रशासनिक अधिकारी, अखिलेश उपाध्याय, राजीव श्रीवास्तव, प्रभुदयाल श्रीवास्तव, अच्छे लाल पाल, प्रमोद पाठक, राज बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
सुजीत अध्यक्ष व मंत्री चुने गये संजय

Previous article

