Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों की डीएम ने ली जानकारी

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों की डीएम ने ली जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकास भवन के सभागार में बैठक कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि हनुमान घाट (आईपीएस) का काम बहुत स्लो है और अभी तक चालू न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। गोमती नदी पर बनाए जा रहे ब्रिज के कार्य दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करायें साथ ही सद्भावना पुल से किला तक की सड़क को 2 दिन के भीतर ठीक कराए और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पंचहटिया में बाउंड्री वाल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। सीईओ पुलकित प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पुलकित सिंह के द्वारा अवगत कराया गया कि 31 दिसंबर तक सभी नाले टैप करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।