Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशसील पैक बोतल में मिली ऐसी चीज, हलक में अटक गई जान

सील पैक बोतल में मिली ऐसी चीज, हलक में अटक गई जान

फिरोजाबाद. अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाएं. सुहागनगरी फिरोजाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां सर्दी में कोल्ड ड्रिंक पीने आए एक ग्राहक की कांच की बोतल में मरा हुआ चूहा निकलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद ग्राहक और दुकानदार के बीच जमकर कहासुनी भी हो गई. इस पूरे मामले को लेकर दुकान के संचालक ने अपनी सफाई भी पेश की. दुकानदार का कहना था कि साहब, इसमें हमारी गलती नहीं है. हम तो जो कंपनी से भेजा जाता है, उसी को बेचते है.

फिरोजाबाद शहर के रहने वाले दीपक धाकरे हर दिन बस स्टैंड के पास कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए आते है. रात के समय वह कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए बस स्टैंड के सामने दुकान पर गए थे, जहां उन्होंने थम्स अप कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दुकानदार से ली. जैसे ही उन्होंने कांच की बोतल हाथ में पकड़ी, बोतल के अंदर कुछ पड़ा होने का अहसास हुआ. दीपक धाकरे ने कहा कि जब बोतल को चारों ओर से देखा तो उसके अंदर चूहे की पूंछ नजर आने लगी. उसका बाकी हिस्सा भी बोतल में था. इसे देखकर ग्राह के होश उड़ गए. इसे लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच कहासुनी भी हुई. ग्राहक ने बताया कि बोतल के अंदर चूहा मरा हुआ था. वहीं, दुकानदार का कहना है कि साहब हम तो कंपनी द्वारा भेजे गए माल को ही बेचते हैं. सील पैक कांच की बोतल में मरा हुआ चूहा निकला है तो इसके लिए कंपनी जिम्मेदार है. इसके लिए कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल इस मामले की जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी गई है. दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पर कोल्डड्रिंक सुहाग नगर स्थित एक एजेंसी से आई है.